TOP BANNER
Sponsored

धनतेरस पर इन कामों से बनाएं दूरी, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें?

Dhanteras 2024 : हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है. इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें धनतेरस भी शामिल है. धनतेरस के त्योहार से दीपोत्सव की शुरुआत होती है. प्रकाश का यह उत्सव पूरे 5 दिनों तक चलता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 29, 2024 Oct 29 82 Views
Share

Dhanteras 2024 : हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है. इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें धनतेरस भी शामिल है. धनतेरस के त्योहार से दीपोत्सव की शुरुआत होती है. प्रकाश का यह उत्सव पूरे 5 दिनों तक चलता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करता है तो उसके घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है.

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से परिवार के सदस्यों पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही भगवान धन्वंतरि नाराज हो सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

धनतेरस के दिन क्या करें
धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि की पूजा करें.
धनतेरस के दिन सोने-चांदी या मिट्टी की मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा लाएं.
धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है.
धनतेरस के दिन गरीब लोगों में दान करें.
धनतेरस के दिन से भाई दूज तक शाम में दीपक जलाएं.
इस दिन झाड़ू, सूखा धनिया और पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है.
धनतेरस के दिन घर की सफाई करें और लाइट आदि से घर को सजाएं.

MIDDLE
Sponsored

धनतेरस के दिन क्या न करें
धनतेरस के दिन घर को गंदा न रखें. मान्यता है कि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है.
धनतेरस के दिन किसी के लिए मन में गलत विचार न रखें.
इस दिन बातचीत के दौरान किसी को गलत न बोलें.
धनतेरस के दिन बड़े-बुर्जुग और महिलाओं का अपमान न करें.
इस दिन अशुभ चीजों को खरीदना नहीं खरदीना चाहिए.
धनतेरस के दिन कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए.
धनतेरस के दिन मांस-मदिरा और तामसिक चीजें न खाएं

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?
धनतेरस के दिन सोना या चांदी, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, बर्तन, झाड़ू, सूखा धनिया समेत आदि चीजें खरीदनी चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन इन चीजों को घर लाने से व्यक्ति पर भगवान धन्वतंरि और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है. साथ ही, कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories