AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सेहरी की तैयारी में जुटी भाभी पर पहले से घात लगाए बैठे देवर ने बोला हमला, धारदार हथियार से कर दी ह’त्या

गिरिडीह: एक तरफ़ जहां माहे रमज़ान के शुरू होने पर अहले सुबह लोग सेहरी करने में लगे हुए थे। वहीं दूसरी ओर गिरिडीह जिले के धनवार घोड़थंबा ओपी क्षेत्र स्थित रतबाद में एक देवर ने भाभी की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी। मृतका समसीर अंसारी की 32 वर्षीय पत्नी रेहाना खातून थी। मिली


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह: एक तरफ़ जहां माहे रमज़ान के शुरू होने पर अहले सुबह लोग सेहरी करने में लगे हुए थे। वहीं दूसरी ओर गिरिडीह जिले के धनवार घोड़थंबा ओपी क्षेत्र स्थित रतबाद में एक देवर ने भाभी की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी। मृतका समसीर अंसारी की 32 वर्षीय पत्नी रेहाना खातून थी।

मिली जानकारी के अनुसार रेहाना सुबह करीब 4 बजे सेहरी की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे देवर असुर अंसारी ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर उसपर हमला बोल दिया। इस दौरान तेज़ धारदार हथियार से उसके गर्दन, चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर प्रहार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस की हिरासत में ससुर

घटना की सूचना पर धनवार और घोड़थंबा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार घटना में प्रयुक्त हथियार को पुलिस ने मौके से बरामद किया है। साथ ही ससुर सुद्दीन मियां को पुलिस ने हिरासत में लिया है और जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

मृतका के बेटे ने कहा चाचा के साथ 3 लोग थे मौजूद

घटना को लेकर मृतका के छोटे पुत्र दिलशाद ने बताया कि सुबह पहले चाची निकली और फिर पीछे से मां, इसके बाद चाची लौट आई और मां पर चाचा ने 3 लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हल्ला सुन वह पहुंचा इस दौरान मां ने कुछ बोलने का प्रयास किया और बोल नहीं पाई और उसकी मौत हो गई।

 

नवविवाहिता ने की आत्महत्या, शादी समारोह में थे सुसराल के लोग

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories