AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ससुर-दामाद की सड़क दुर्घटना में मौत, खड़े ट्रक से टकराई बाइक

गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सरिया-बगोदर मुख्य मार्ग पर खड़े एक ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ससुर और दामाद की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों की पहचान सरिया के कलाली रोड निवासी गौरव कुमार रजक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सरिया-बगोदर मुख्य मार्ग पर खड़े एक ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ससुर और दामाद की मौके पर ही जान चली गई।

मृतकों की पहचान सरिया के कलाली रोड निवासी गौरव कुमार रजक उर्फ टिंकू और उनके ससुर सहदेव मंडल बैठा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गौरव अपने ससुर के साथ बाइक से किसी काम से बगोदर जा रहे थे। रास्ते में अनमंडल कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक भिड़ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बगोदर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों को मिली, दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मातम का माहौल ऐसा था कि हर आंख नम हो उठी। घटना की जानकारी मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories