TOP BANNER
Sponsored

पिकअप वैन लूट मामले का उद्द्भेदन, 4 अपराधी गिरफ्तार

एसपी सुरेन्द्र झा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी   बगोदर (गिरिडीह) :  पूर्व में सक्रिय न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा (एनसीपीएम) कथित उग्रवादी संगठन का मास्टर माइंड रहा उमेश गिरि समेत चार अपराधियों को बगोदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 29 अप्रैल की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 30, 2020 Apr 30 61 Views
Share

एसपी सुरेन्द्र झा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

 

बगोदर (गिरिडीह) :  पूर्व में सक्रिय न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा (एनसीपीएम) कथित उग्रवादी संगठन का मास्टर माइंड रहा उमेश गिरि समेत चार अपराधियों को बगोदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 29 अप्रैल की सुबह अज्ञात पांच अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर मुडरो-घूटिया पेसरा मार्ग पर सड़क को बाधित कर पिकअप वैन लूट मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि चालक के द्वारा बगोदर पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान तत्परता दिखाते हुए मुडरो-अड़वारा की ओर पिकअप वैन लेकर भाग रहे गाड़ी को पीछा कर एक अपराधी को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर पिकअप वैन को जब्त किया था। वहीं पकड़े गए अपराधी की निशानदेही पर इस घटना में शामिल अन्य तीन अपराधियों गिरफ्तार कर लिया गया है ।

https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/267903221272712/

MIDDLE
Sponsored

जेल से छूटने के बाद दोबारा हो गया था सक्रिय

 

एसपी श्री झा ने बताया कि विगत दो साल पूर्व बगोदर इलाके में न्यू शसस्त्र पीपुल्स मोर्चा (एनएसपीएम) सक्रिय था । जिसका मस्टर माईंड उमेश गिरि की पूर्व में गिरफ्तारी हुई थी । जेल से छूटने के बाद वो पुन : सक्रिय हो गया था । गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना के चुकचुको का उमेश गिरि उर्फ उमेश पांडेय उर्फ उमेश दास, नौवाडीह का छोटु प्रसाद उर्फ छोटी महतो, बगोदर थाना के मुंडरो का अनिल कुमार महतो, चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र सरहता का  मुकेश राणा है।

 

बताया कि पुलिस ने अपराधियों के पास से एक लोडेड 7.62 एमएम पिस्टल, एक लोडेड देशी कट्टा, एक खाली मैगजीन, एक मोबाइल, विभिन्न घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है चोरी की बाइक को जब्त किया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories