TOP BANNER
Sponsored

मुम्बई में फंसे झारखण्ड के मजदूरों के लिए हेसला के दिल मोहम्मद बने मददगार

बगोदर : देश भर में फैले वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की इस जंग में हर कोई कोरोना योद्धा साबित हो रहे हैं । इसी कड़ी में ही देश की महानगरी मुम्बई में लॉक डाऊन के दौरान फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए बीते एक माह से हेसला निवासी हाजी दिल मोहम्मद राशन जुटाने में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 30, 2020 Apr 30 20 Views
Share

बगोदर : देश भर में फैले वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की इस जंग में हर कोई कोरोना योद्धा साबित हो रहे हैं । इसी कड़ी में ही देश की महानगरी मुम्बई में लॉक डाऊन के दौरान फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए बीते एक माह से हेसला निवासी हाजी दिल मोहम्मद राशन जुटाने में लगे हुए हैं । बीते एक माह से हाजी दिल मोहम्मद अल हिन्द वेलफेयर एजुकेशन ट्रस्ट के सहयोग से बगोदर प्रखंड के आलवे विष्णुगढ़, बरकट्ठा, गोरहर, समेत अन्य जगहों के  मजदूरों के बीच राशन सामर्गी का वितरण करते चले जा रहे हैं ।

 

बता दें कि हाजी दिल मोहमद जो मुंबई में अपने गार्मेंटस की कारोबार चलाते हैं । जिन्होंने धर्म और मजहब से उपर उठकर इस लॉक डाऊन में फसे मजदूरों की संगठन के सहयोग से मदद की शुरुवात 26 मार्च से की थी । जो अभी तक जारी है । मुंबई के हर कोने में रहने वाले झारखण्ड के मजदूरों को सहयोग कर रहे हैं । वहीं रोजा रखने वाले मजदूरों को भी उनकी जरूरत की सामर्गी दे रहे हैं । इस बाबत दूरभाष पर बातचीत के क्रम दिल मौहम्मद ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर लगे लॉक डाऊन में सबसे अधिक परेशानी मुम्बई में रह रहे हैं झारखण्ड के मजदूरों को हुई हैं । उनके समक्ष राशन की समस्या हो गई हैं ।

 

मुम्बई में फंसे मजदूरों को सकुशल घर वापसी कराये जाने को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा किये गये पहल का स्वागत उन्होंने  किया है । इसके साथ ही झारखण्ड सरकार से जल्द उन्हें घर भेजने की अपील भी की है । इस सहयोग में संगठन के जब्बार अंसारी, हेसला निवासी अमजद खान समेत अन्य लोगों के द्वारा भी सहयोग में जुटे हुए हैं ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories