AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ससुराल से छठ मनाने घर आ रहे युवक की नृशंस हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के हेटलापीठ में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक 30 वर्षीय छोटू दास था। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार छोटू दास बेंगाबाद थाना इलाके के पतरोडीह स्थित अपने ससुराल में रहता था। वह घर पर हो


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के हेटलापीठ में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक 30 वर्षीय छोटू दास था।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार छोटू दास बेंगाबाद थाना इलाके के पतरोडीह स्थित अपने ससुराल में रहता था। वह घर पर हो रहे छठ पूजा में शामिल होने बच्चों को लेकर मंगलवार को हेटलापीठ आया था। इसके बाद वह रात में वापस आने की बात कहकर फिर ससुराल चला गया। फिर वह घर के लिए ससुराल से निकला मगर घर नहीं पहुंचा वहीं बुधवार की सुबह उसका शव स्वास्थ्य केंद्र के पीछे पड़ा मिला। युवक छोटू की हत्या गला रेतकर की गई है जबकि उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए हैं।

घटना की जानकारी पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना को अलग अलग एंगल से जांच किया जा रहा है। पुलिस का कहना है जांच चल रही है जल्द हत्यारे पकड़े जाएंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories