TOP BANNER
Sponsored

एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, 41 सालों के इतिहास में पहला मौका

Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला इतिहास रचने जा रहा है. 41 सालों के इतिहास में यह पहला मौका होगा कि जब भारत और पाकिस्तान की टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए आमने-सामने होंगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह है और

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 26, 2025 Sep 26 121 Views
Share

Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला इतिहास रचने जा रहा है. 41 सालों के इतिहास में यह पहला मौका होगा कि जब भारत और पाकिस्तान की टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए आमने-सामने होंगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह है और मैच से 72 घंटे पहले ही यह ट्रेंड करने लगा है. बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि भारत पहले ही क्वालिफाई कर चुका है. अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें रविवार की उस ऐतिहासिक शाम पर टिकी हैं, जब दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें पहली बार एशिया कप फाइनल में टकराएंगी.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला खेला गया. बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत की, लेकिन आखिर में उनके बल्लेबाज बुरी तरह लुढ़क गए और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब पाकिस्‍तान को रविवार को भारत से भिड़ना है. कमाल की बात है कि एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में कभी आमने-सामने नहीं हुई हैं.

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अब तक 18 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे हैं.

MIDDLE
Sponsored

कुल मुकाबले: 18भारत की जीत: 10पाकिस्तान की जीत: 6बेनतीजा मैच: 2

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories