TOP BANNER
Sponsored

विश्व जनसंख्या दिवस : सदर अस्पताल में परिवार कल्याण पखवाड़ा अभियान की शुरुआत

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा पूरे राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन विस्तारित किया गया है। कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। शनिवार को सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के द्वारा विश्व

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 11, 2020 Jul 11 39 Views
Share

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा पूरे राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन विस्तारित किया गया है। कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। शनिवार को सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के शुभ अवसर पर परिवार कल्याण पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया गया।

मौके पर सिविल सर्जन ने बताया कि यह कार्यक्रम 11 जुलाई से चल कर 24 जुलाई तक समाप्त होगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ऑपरेशन एवं संस्थागत प्रसव का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या यूनाइटेड नेशन की एक पहल है जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व की बढ़ती हुई जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं प्रजनन स्वास्थ्य के महत्व को बताना है।

यह अभियान 11 जुलाई से 24 जुलाई 2020 तक चलाया जाना है। जिसका लक्ष्य tubectomy-1810, NSV-135, IUCD-7912 है। इस अभियान का प्रचार प्रसार डिजिटल प्लेटफॉर्म यथा गूगल मीट, टेलिफोनिक कॉन्फ्रेंसिंग आदि के माध्यम से किया जाना है। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे एलसीडी पर परिवार नियोजन पर बनी लघु फिल्म एवं विभिन्न वीडियो पर बनी वीडियो क्लिप्स को दिखाई जाएगी। भारत सरकार द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी” रखा गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories