AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, आक्रोश में किया सड़क जाम

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो में सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान खावा पंचायत के गिरधर चौक गांव निवासी 50 वर्षीय भोला यादव के रूप में की गई। घटना के बाद आक्रोशित होकर लोगों ने रेड चिल्ली के पास गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो में सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान खावा पंचायत के गिरधर चौक गांव निवासी 50 वर्षीय भोला यादव के रूप में की गई।

घटना के बाद आक्रोशित होकर लोगों ने रेड चिल्ली के पास गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं बीच सड़क पर टायर जलाकर मुआवजा की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजय राणा, पचम्बा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाकर सड़क से जाम हटवाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाबत मृतक मजदूर के पुत्र सुरेश यादव ने बताया कि उसके पिता मजदूरी के लिए साईकल से गिरिडीह आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुत्र ने प्रशासन ने मुआवजे की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना के बाबत डीएसपी संजय राणा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। ड्राइवर मौके से भाग खड़ा हुआ है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories