TOP BANNER
Sponsored

बाइक के अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरी महिला, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

गावां : गिरिडीह जिले के गावां में शुक्रवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी. मृतका विक्की चौधरी की 20 वर्षीय पत्नी पम्पी देवी थी. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपने ससुराल बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छाताबाद से गावां के मंझने अपने भाई पप्पू चौधरी के साथ बाइक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 10, 2023 Mar 10 54 Views
Share

गावां : गिरिडीह जिले के गावां में शुक्रवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी. मृतका विक्की चौधरी की 20 वर्षीय पत्नी पम्पी देवी थी. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपने ससुराल बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छाताबाद से गावां के मंझने अपने भाई पप्पू चौधरी के साथ बाइक से आ रही थी. इसी दौरान गावां-सतगावां मुख्य मार्ग स्थित सांढा मोड़ पर बकरी के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गयी और पम्पी देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से उसे गावां सीएचसी लाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर काजिम खान ने गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जिसके बाद गिरिडीह ले जाने के दरम्यान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं इलाके में मातम का माहौल है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories