TOP BANNER
Sponsored

राजदह धाम में साधु संतों पर हमले का विरोध, ग्रामीणों ने किया पैदल मार्च

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग सरिया : सरिया के पवित्र तीर्थस्थल राजदह धाम में बीतें दिनों एक साधु के साथ मारपीट की घटना से स्थानीय लोगों में उबाल है. लोग इस मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं. मंगलवार को इसी मुद्दे पर विभिन्न धार्मिक संगठन तथा राजनीतिक दल से जुड़े लोगों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 2, 2021 Mar 2 32 Views
Share

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सरिया : सरिया के पवित्र तीर्थस्थल राजदह धाम में बीतें दिनों एक साधु के साथ मारपीट की घटना से स्थानीय लोगों में उबाल है. लोग इस मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं. मंगलवार को इसी मुद्दे पर विभिन्न धार्मिक संगठन तथा राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने पैदल मार्च निकाला.

पैदल मार्च को लेकर लोग सबसे पहले ठाकुरबाड़ी मैदान में एकत्रित हुए और फिर विजय कुमार सिंह तथा अनूप कुमार पांडे के नेतृत्व में एक बैठक की. इसके बाद ठाकुरबाड़ी मैदान से अनुमंडल कार्यालय सरिया तक जोरदार नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर सरिया को एक आवेदन भी सौंपा.

MIDDLE
Sponsored

अगुवायों ने कहा कि संत के साथ मारपीट घटना के सभी नामजद अभियुक्तों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो बाध्य होकर गुरुवार को सरिया में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जबकि 5 मार्च को रांची दुमका मुख्य मार्ग को राजदह धाम के मुख्य द्वार के सामने अनिश्चितकालीन जाम कर दिया जाएगा.

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा के परमेश्वर मोदी ने भी राजदाह धाम में साधु संत पर हुए हमले की घटना की निंदा की है. उन्होंने इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

आवेदन में सत्येंद्र सिंह, मन्नू मोदी,वीरेंद्र यादव,कामदेव पांडेय,पोलो ठाकुर, धर्मेंद्र महतो, रामस्वरूप पासवान, विनोद साव, शंभू नाथ पांडे, मुंशी पासवान, दुलारी देवी, रीना देवी, बाबूलाल महतो, जागेश्वर मोदी सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories