TOP BANNER
Sponsored

हरिचक में सरकारी जमीन हड़पने का विरोध, भू-माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के हरिचक में एक सरकारी जमीन को भू-माफियाओं के सहयोग से हड़पे जाने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने भाकपा माले की अगुवाई में जमीन पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। भाकपा माले नेता राजेश कुमार यादव, राजेश सिन्हा, प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर, निर्मल महतो आदि की अगुवाई में एक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 5, 2021 Apr 5 28 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के हरिचक में एक सरकारी जमीन को भू-माफियाओं के सहयोग से हड़पे जाने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने भाकपा माले की अगुवाई में जमीन पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। भाकपा माले नेता राजेश कुमार यादव, राजेश सिन्हा, प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर, निर्मल महतो आदि की अगुवाई में एक जुलूस निकालकर सभा की गई। सभा में वक्ताओं ने जहां एक तरफ भू-माफियाओं को चेतावनी दी, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन को भी आगाह करते हुए वहां तत्काल सरकारी जमीन का बोर्ड लगाने की मांग की।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्का नंबर 8 अंतर्गत हरिचक में खाता नंबर 35, प्लॉट नंबर 196 की जमीन न सिर्फ सरकारी है बल्कि 1965 के आसपास इसमें सरकारी तालाब का निर्माण भी हुआ था। तालाब निर्माण से संबंधित मास्टर रोल भी ग्रामीणों के पास मौजूद है। गांव में कई मजदूर भी अभी जीवित हैं जिन्होंने तालाब निर्माण में काम किया था। लेकिन अब कुछ भू-माफिया तत्व जाली कागजात बनाकर उक्त जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा चलने नहीं दिया जाएगा।

वहीं माले नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों की मांग बिल्कुल जायज है और उनकी पार्टी इस सरकारी जमीन को बचाने के लिए हर स्तर से ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने के लिए भी तैयार है। कहा कि, प्रशासन तत्काल इस जमीन के सरकारी होने का बोर्ड यहां लगाए, ताकि इसकी अवैध खरीद-बिक्री नहीं हो सके। माले नेताओं ने कहा कि यदि यहां सरकारी जमीन का बोर्ड नहीं लगा तो ग्रामीण स्वयं बोर्ड लगाने का काम करेंगे और स्थानीय लोग अंचल कार्यालय के समक्ष धरना देने को मजबूर होंगे।

MIDDLE
Sponsored

प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रकाश वर्मा, बुधन महतो विद्यार्थी, महेंद्र वर्मा, रमेश वर्मा, पप्पू वर्मा, सुरेश वर्मा, दिलीप स्वर्णकार, राजेंद्र स्वर्णकार, नरेश स्वर्णकार, सुरेश स्वर्णकार, बालेश्वर स्वर्णकार, मदन स्वर्णकार, जगदीश सोनार, इशर सोनार, बलदेव वर्मा, चेत लाल मरिक, पूरण मरिक, प्रदीप वर्मा, गिरधारी वर्मा, प्रमोद वर्मा, बेनी प्रसाद वर्मा, बालकृष्ण शर्मा, गीता देवी, अनीता देवी, शोभा देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, रोशनी देवी, सुमन देवी, सरिता देवी, निर्मला देवी, बसंती देवी, मीणा वर्मा, मालती देवी सहित बड़ी तादाद में स्थानीय महिला पुरुष शामिल हुए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories