AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डीलर पर राशन कम दिए जाने का आरोप, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से ग्रामीणों ने की शिकायत

गिरिडीह : राशन डीलरों द्वारा अनियमितता बरते जाने का मामला लगातार जिले के अलग- अलग इलाकों से सामने आ रहा है। शुक्रवार को ऐसी ही शिकायत लेकर हरसिंगरायडीह पंचायत के बुढियाडीह के लोग खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के पास पहुंचे और उन्हें आवेदन सौंपा। कार्डधारियों का आरोप है कि राशन डीलर पद्मावती देवी के द्वारा हर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : राशन डीलरों द्वारा अनियमितता बरते जाने का मामला लगातार जिले के अलग- अलग इलाकों से सामने आ रहा है। शुक्रवार को ऐसी ही शिकायत लेकर हरसिंगरायडीह पंचायत के बुढियाडीह के लोग खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के पास पहुंचे और उन्हें आवेदन सौंपा।

कार्डधारियों का आरोप है कि राशन डीलर पद्मावती देवी के द्वारा हर महीना अनाज का घपला कर लिया जा रहा है। आरोप है कि सरकार के निर्देश पर जुलाई से नवंबर तक गरीबों को अंतोदय कार्ड के अलावे सामान्य कार्ड पर भी राशन देने का निर्देश हुआ था। लेकिन डीलर ने अब तक सिर्फ एक माह का चावल ही गरीबों को दी है ।बाकी के महीनों का चावल डीलर ने घपला कर लिया है।

आवेदन में गांव के सोनू कुमार, बाबूलाल दास, आशीष कुमार ,लक्ष्मी देवी, आशा देवी, मुन्नी देवी, गुड़िया देवी समेत अन्य कइयों ने हस्ताक्षर किया है और डीलर पर कार्रवाई की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर स्थानीय वार्ड पार्षद पप्पू रजक ने भी ग्रामीणों की शिकायत को सही ठहराया है साथ ही डीलर पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories