TOP BANNER
Sponsored

प्रतिबंधित मांस के साथ ग्रामीणों ने दो व्यक्तियों को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

बेंगाबाद(गिरिडीह) : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित बनहती-बलगो गांव में प्रतिबंधित मांस के ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा। इस दौरान पहले ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार की अहले सुबह कुछ युवक मॉर्निंग वॉक में निकले थे। इसी दौरान बाइक से

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 10, 2020 Jul 10 57 Views
Share

बेंगाबाद(गिरिडीह) : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित बनहती-बलगो गांव में प्रतिबंधित मांस के ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा। इस दौरान पहले ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि शुक्रवार की अहले सुबह कुछ युवक मॉर्निंग वॉक में निकले थे। इसी दौरान बाइक से बोरे में लादकर कुछ ले जाया जा रहा था। शक होने पर युवकों ने जब बाइक रोककर पूछताछ की कोशिश की तो वे लोग भागने लगे। भागते भागते दोनों बलगो गांव घुसे और बोरा रख फिर भागने लगे। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया और धुनाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बेंगाबाद थाना को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना से एसआई के.सी सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले गए। फिलहाल दोनों से पूछताछ कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

MIDDLE
Sponsored

जागरूक लोगों के कारण टला मॉब लिंचिंग

पकड़े गए दोनों व्यक्ति भीड़ के निशाने पर थे, लेकिन मुखिया संजय यादव, समाजिक कार्यकर्ता राजेश राय, संजीव बरनवाल, सुशील यादव, छोटू राय, शिवराज मंडल ने पहुंच मामला शांत करवाया और दोनों व्यक्तियों पुलिस के हवाले कर दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories