AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : एक विशेष समुदाय द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ पर बवाल, हुआ पथराव, मौके पर पहुंचे DSP, जांच में जुटी

गावां, गावां थाना क्षेत्र के माल्डा बाजार में एक विशेष द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़ छाड़ किये जाने के बाद बवाल हो गया। हुआ यह कि एक नाबालिग लड़की को माल्डा के एक विशेष समुदाय के युवक 3 दिनों से छेड़ रहा था। शनिवार की शाम को पुनः युवक उस पर कॉमेंट की तो लड़की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां, गावां थाना क्षेत्र के माल्डा बाजार में एक विशेष द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़ छाड़ किये जाने के बाद बवाल हो गया। हुआ यह कि एक नाबालिग लड़की को माल्डा के एक विशेष समुदाय के युवक 3 दिनों से छेड़ रहा था। शनिवार की शाम को पुनः युवक उस पर कॉमेंट की तो लड़की ने स्वजनों को इसकी सूचना दी।

 

सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी व युवक को ढूंढने लगे इस पर युवक भाग गया देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए व माल्डा बाजार में पथराव करने लगे। धड़ाधड़ सभी दुकान बंद हो गई। पूरा माहौल गर्म हो गया था। इस बीच आक्रोशित भीड़ ने कई जगह पथराव भी किया हंगामा करने लगे।

सूचना मिलने के बाद गावां पुलिस स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। इसी बीच आक्रोशित भीड़ द्वारा लड़के की गिरफ्तारी को लेकर मांग की जाने लगी। भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया गया पर भीड़ युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गावां पुलिस आरोपी लड़के के घर भी पहुंची मगर तब तक लड़के व उसके स्वजन फरार हो गए थे। इधर पुलिस ने मामले को शांत कराया दिया है साथ ही पुलिस बाजार में कैम्प कर रही है भीड़ को नियंत्रित कर भगा दिया गया है। इधर खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो भी पहुंच चुके हैं व माल्डा में स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार कुमार यादव, माल्डा मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, नगवां मुखिया प्रतिनिधि मो मिराज, गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार, तीसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, लोकाई थाना प्रभारी पप्पू कुमार समेत पुलिस बल के जवान तैनात हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories