गावां : शनिवार की दोपहर गावां सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रमोहन प्रसाद के अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक बैठक किया गया। बैठक में प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में अस्पताल में आवश्यक सामग्री के साथ साथ जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की सहमति बनाई गई।
बैठक में डॉक्टर चंद्रमोहन प्रसाद ने अस्पताल में हो रहे परेशानियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों के बीच रखा और समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा किया। कहा की कुछ कर्मीयों के द्वारा काफी लापरवाही बरतने से यहां काफी दिक्कत हो रही है। इस पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा की वैसे लोगों को जल्द जल्द से अस्पताल से हटाने का काम करें, इसके लिए हम सभी आप के साथ हैं।
मौके बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, उपप्रमुख नवीन यादव, श्रीराम यादव, मुन्ना सिंह, मरगूब आलम, कैलाश सिंह, भगवानदास बरनवाल, बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल, बीडीएम गंगा राणा, प्रभात रंजन समेत कई लोग मौजूद थे।
अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार का उठा मामला, प्रभारी ने कार्रवाई का दिया निर्देश
गावां : शनिवार की दोपहर गावां सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रमोहन प्रसाद के अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक बैठक किया गया। बैठक में प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में अस्पताल में आवश्यक सामग्री के साथ साथ जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







