TOP BANNER
Sponsored

गावां अंचल कार्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों के नियमित नहीं रहने से परेशान हैं लोग, उपप्रमुख ने नाजिर को लगाया फटकार, SDM से की शिकायत

गावां : गावां अंचल कार्यालय में इनदिनों कर्मचारियों व अधिकारियों के नहीं रहने से कई काम ठप्प पड़े है। जिसे लेकर गावां प्रखंड के उपप्रमुख नवीन यादव ने अंचल कार्यालय का अवलोकन करते हुए अंचल कार्यालय के नाजिर को भी कड़े फटकार लगाए। विशेष जानकारी देते हुए उपप्रमुख नवीन यादव ने बताया कि गावां अंचल

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 12, 2022 Feb 12 49 Views
Share

गावां : गावां अंचल कार्यालय में इनदिनों कर्मचारियों व अधिकारियों के नहीं रहने से कई काम ठप्प पड़े है। जिसे लेकर गावां प्रखंड के उपप्रमुख नवीन यादव ने अंचल कार्यालय का अवलोकन करते हुए अंचल कार्यालय के नाजिर को भी कड़े फटकार लगाए। विशेष जानकारी देते हुए उपप्रमुख नवीन यादव ने बताया कि गावां अंचल कार्यालय में हर समय ताला लटका हुआ रहता है। लोग अंचल कार्यालय आते हैं और चक्कर लगा कर वापस चले जाते है। अभी के समय में जातीय, स्थानीय, म्यूटेशन, दाखिल खारिज सहित कई काम ठप्प पड़े हैं। वहीं एक एक म्यूटेशन करने व दाखिल खारिज करने के नाम पर 15000 की लूट कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अवलोकन करने के दौरान जब उन्होंने अंचल के नाजिर से सवाल किए तो उनके साथ वे बदसलूकी से भी पेश आए। ऐसे में अगर जनप्रतिनिधियों के साथ यह स्थिति है तो आम ग्रामीणों के साथ क्या होता होगा। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह से की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories