गिरिडीह। JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच कर रही CID की टीम बुधवार को बेंगाबाद के हथबोर गांव पहुंची। यहां अभय तिवारी के ससुराल में उसके साले सौरव कुमार उर्फ सौरव पांडेय के नाम पर इश्तेहार चिपकाया गया।
सौरव पांडेय के नाम पर चिपकाया इश्तेहार
CID थाना रांची के कांड संख्या 16/26 से जुड़े मामले में सौरव कुमार उर्फ सौरव पांडेय अप्राथमिकी अभियुक्त है। वह अभय तिवारी का साला है। न्यायालय के आदेश के बाद CID की टीम बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से हथबोर पहुंची और सौरव पांडेय के नाम पर इश्तेहार चिपकाया।
अभय तिवारी का ससुराल है हथबोर
हथबोर गांव में अभय तिवारी का ससुराल है। इसी ससुराल में CID की टीम पहले भी जांच के सिलसिले में पहुंच चुकी है। इस दौरान अभय तिवारी के ससुर विकास पांडेय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
JSSC-CGL मामले में जांच जारी
JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच CID की SIT कर रही है। जांच के दौरान मामले से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को बेंगाबाद के हथबोर में यह कार्रवाई की गई।
सौरव पांडेय के नाम पर इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।





