TOP BANNER
Sponsored

ढिबरा कोड़ने गई दो महिला नाला में बही, एक कि हुई मौत

तिसरी : तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत सिंघो पंचायत की मुसहर टोला गांव में अचानक मुसलाधार बारिश के करण मंगलवार दोपहर 3 बजे दो ढिबरा चुन कर वापस लौट रही दो महिला गुमगी सिंघो में मिलने वाला पेशम नाला के बाढ़ में बह गई जिससे 57 बर्षीय एक महिला दसनी देवी नाला में डूबने से मौत हो

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 22, 2021 Jun 22 49 Views
Share

तिसरी : तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत सिंघो पंचायत की मुसहर टोला गांव में अचानक मुसलाधार बारिश के करण मंगलवार दोपहर 3 बजे दो ढिबरा चुन कर वापस लौट रही दो महिला गुमगी सिंघो में मिलने वाला पेशम नाला के बाढ़ में बह गई जिससे 57 बर्षीय एक महिला दसनी देवी नाला में डूबने से मौत हो गई।वहीं कोसिला देवी को किसी तरह नाला से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही मृतक व घायल महिला को घर लाया गया।नाला के पानी की तेज वहाव से बची घायल महिला का इलाज स्थानीय स्तर पर झोला छाप डॉक्टर से करवाया जा रहा है ।

घायल महिला के पुत्र कारू भुला ने बताया उसकी माँ कोसिला देवी और मृतक दसनी देवी पेट चलाने हेतु ढिबरा (माइका) कोडने करीब 10 से 12 लोगो के साथ पेशम पहाड़ी में दिन के 10 बजे गई थी । सभी लोग ढिबरा कोड़कर 3 बजे शाम के आस पास सर पर ढिबरा का बोरी लेकर पेशम नदी पास करते हुए घर वापस आ रहे थे । उसी समय मूसलाधर बारिश हुआ।जिससे पहाड़ी से तीब्रता के साथ नाला में पानी अआने भारी बाढ़ की स्थिति हो गई।जिसमें दोनों महिला बह गयी।इधर तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया उन्हें इस प्रकार की घटना की कोई जानकारी नही है ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories