TOP BANNER
Sponsored

दो दिवसीय माइका महोत्सव का हुआ समापन, कई हुए सम्मानित

गावां : गावां प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसौनी के मैदान में सामाजिक परिवर्तन संस्थान द्वारा आरएमआई के वित्तीय सहयोग से शीषम परियोजना के तहत आयोजित दो दिवसीय माईका महोत्सव का समापन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी, सीआरसी रनधीर वर्मा, पंसस हरिहर चौधरी, मुखिया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 26, 2021 Dec 26 37 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसौनी के मैदान में सामाजिक परिवर्तन संस्थान द्वारा आरएमआई के वित्तीय सहयोग से शीषम परियोजना के तहत आयोजित दो दिवसीय माईका महोत्सव का समापन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी, सीआरसी रनधीर वर्मा, पंसस हरिहर चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव, शिक्षक जितेंद्र कुमार, सहिया रिना सिंह व संस्था के सचिव उमेश तिवारी उपस्थित थे।

उपस्थित सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मनोहर यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने सामाजिक परिवर्तन संस्थान द्वारा शीशम परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। कार्यक्रम में संस्था द्वारा किए गए कार्यों का पिक्चर गैलरी लगाया गया था। जिसे उपस्थित गांव वाले लोगों ने देखा और उसकी सराहना की। बाल मंच के बच्चे द्वारा बाल मंच के द्वारा की गई गतिविधियों से लोगों को रूबरू करवाया गया, जहां बाल मंच सदस्य पूजा कुमारी द्वारा अपने क्षेत्र में बाल मंच की सहायता से किए गए कार्यों का विवरण सबके सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बाल मंच के हस्तक्षेप से बाल विवाह रोका गया साथ ही क्षेत्र में शिक्षा से संबंधित सहायता हेतु बाल मंच के सदस्य किस प्रकार आपस में मिलकर समन्वय स्थापित कर बच्चों को एकजुट करने का प्रयास करते हैं और संस्था द्वारा उन्हें किस प्रकार की सहायता दी जाती है, इस पर उपस्थित सभी लोगों के बीच उन्होंने अपनी बातों को साझा किया। बाल विवाह शिक्षा लिंग आधारित भेदभाव इत्यादि पर विभिन्न नाट्य कला प्रस्तुत व साइंस मॉडल के रूप में पोकलेन, जेसीबी ,रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, प्रॉपर ड्रेनेज सिस्टम, सोलर सिस्टम तथा क्लेवर के रूप में भगवान की मूर्ति घर में काम में आने वाली विभिन्न मिट्टी की मूर्तियां इत्यादि बनाए गए। इस दो दिवसीय संकुल स्तरीय मायका महोत्सव में बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया गया जिसमें मुख्य रुप से गणित रेस, स्पून मार्वेल राइस, पेंटिंग म्यूजिकल एंड चेयर आदि थे।
कार्यक्रम में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों में से पोषण शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाली माताओं को पुरस्कृत किया गया जहां उन्होंने अपने विचारों को सबके सामने प्रस्तुत किया। सभी बच्चों को एक-एक करके पुरस्कार दिया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। जहां उपस्थित पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य मुखिया प्रतिनिधि इत्यादि ने माईका क्षेत्र में होने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जाने वाले संस्था के कार्यों की बहुत सराहना की एवं उन्होंने संस्था को क्षेत्र में कार्य करने हेतु बधाई दिया संस्था के सचिव उमेश तिवारी ज ने आरएमएल द्वारा किए जा रहे कार्यों में उपस्थित ग्रामीण समाजसेवी प्रतिनिधि सहयोग की सराहना की एवं इसी प्रकार क्षेत्र में चेतन परियोजना अंतर्गत संस्था द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं उसमें लोगों की सहयोग की अपेक्षा के साथ कार्यक्रम का समापन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव पांडेय, राजीव, जितेंद्र व बाल मंच के बच्चों का भरपूर सहयोग रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories