AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संदेहास्पद स्थिति में हुई दो भाइयों की मौत, पिता ने समधी पर लगाया शराब पिलाकर तंत्र मंत्र से मारने का आरोप

गावां : गावां थाना क्षेत्र के जमडार में गुरुवार की सुबह दो सगे भाइयों के मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमडार निवासी राजेंद्र मोदी के 24 वर्षीय पुत्र विकास मोदी अपने एक रिश्तेदार के पास से शराब पी कर घर आया और


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के जमडार में गुरुवार की सुबह दो सगे भाइयों के मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमडार निवासी राजेंद्र मोदी के 24 वर्षीय पुत्र विकास मोदी अपने एक रिश्तेदार के पास से शराब पी कर घर आया और बुधवार की शाम उसकी मौत कोडरमा में इलाज के दौरान हो गई। वहीं उसका 19 वर्षीय भाई आकाश मोदी की भी मृत्यु रांची के रिम्स में इलाज के दौरान हो गई।
इस संबंध में मृतक के पिता राजेंद्र मोदी ने अपने समधी पर एक बेटे को शराब पिलाकर और दूसरा को ओझगुनी कर मारने का आरोप लगाया है।

पिता ने यह भी बताया कि उनका बड़ा बेटा विकास मोदी शादी शुदा था और अपने छोटे भाई के साथ बेंगलोर में रह कर काम करता था। कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में दोनो भाई घर आए थे और टेंपू चलाकर किसी तरह गुजर बसर कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार की रात घर आने के क्रम में उन्होंने उनके समधी के यहां शराब पिया था। और घर आते ही उन दोनों का पेट दर्द शुरू हो गया था जिसके बाद दोनो को इलाज के लिए कोडरमा ले जाया गया, जहां विकास की बुधवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं आकाश को इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में सोमवार की सुबह मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि कोडरमा में उन दोनो की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार दल बल के साथ स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने के लिए शव नहीं दिया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories