TOP BANNER
Sponsored

शादी समारोह में मामा घर आए थे जुड़वा भाई, तालाब में डूबने से हुई मौत

परिवार में मचा कोहराम डुमरी : थाना इलाके के तेलखारा में शुक्रवार को नहाने के दौरान तालाब में डूब जाने से दो जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना से परिवार में कोहराम मच गया. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बगोदर के रहने वाले आशीष और छोटू अपने मामा डालेश्वर साव के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 19, 2024 Apr 19 55 Views
Share

परिवार में मचा कोहराम

डुमरी : थाना इलाके के तेलखारा में शुक्रवार को नहाने के दौरान तालाब में डूब जाने से दो जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना से परिवार में कोहराम मच गया. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बगोदर के रहने वाले आशीष और छोटू अपने मामा डालेश्वर साव के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने तेलखारा आए थे. कल शादी समाप्त होने के बाद आज दोपहर दोनों तालाब में नहाने गए. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में समा गये.

 

मौके पर मौजूद अन्य बच्चों द्वारा शोर गुल किए जाने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा कड़ी मशक्कत से दोनों को तालाब से निकालकर डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक  ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories