TOP BANNER
Sponsored

ट्रक मालिक व ड्राइवर ने अन्य से मिलकर बेच डाला रोडवेज कंपनी का कोयला, बनाई ट्रक लूट की झूठी कहानी

गिरिडीह : पुलिस ने झूठी ट्रक लूट की कहानी बनाने वाले ट्रक मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को डीएसपी अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार को ताराटांड पुलिस को सूचना मिली कि बड़कीटांड जंगल में एक शख्स पेड़ से बंधा हुआ है. सूचना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 4, 2021 Aug 4 36 Views
Share

गिरिडीह : पुलिस ने झूठी ट्रक लूट की कहानी बनाने वाले ट्रक मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को डीएसपी अनिल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार को ताराटांड पुलिस को सूचना मिली कि बड़कीटांड जंगल में एक शख्स पेड़ से बंधा हुआ है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को पेड़ से बंधा पाया. जिसके बाद पुलिस ने उसे मुक्त कर पूछताछ की.

 

पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद आजाद बताया. साथ ही बताया कि वह ट्रक में कोयला लेकर आ रहा था. इसी दौरान 4 से 5 की संख्या में बाइक सवारों ने उसे रोककर ट्रक लूट लिया और उसे बांध कर अपराधी चलते बने. पुलिस को चालक के बताए बातों पर संदेह हुआ. जिसके बाद पुलिस ने मेनुअल इनपुट और तकनीक का सहारा लेकर मामले की जांच शुरु की. वहीं शक होने पर पुलिस ने जब ड्राइवर से सख्ती से उससे पूछताछ किया तो आरोपियों के मनगढ़ंत कहानी से पर्दा उठ गया.

डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि पूछताछ के दरम्यान ड्राइवर मो आजाद ने बताया कि ट्रक मालिक मोहम्मद निजामुद्दीन, ऋषि शर्मा और दिलदार अंसारी के साथ मिलकर 1 लाख 20 हजार में कोयले को धनबाद में बेच दिया. इसके बाद पुलिस ने ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर उससे 50 हजार नगद बरामद कर लिए. वहीं डुमरी-बगोदर टोल गेट के पास से खाली ट्रक बरामद किया गया.

MIDDLE
Sponsored

डीएसपी ने बताया कि जय माता दी रोडवेज कम्पनी के अंडर ट्रक 8 जुलाई को कोयला लेकर हल्दिया पोट के लिए निकला था. लेकिन वह नहीं पहुंचा. बार-बार रोडवेज कम्पनी को अलग अलग बहाना बताया गया. रोडवेज कम्पनी को मामले की जानकारी होने पर उसके द्वारा धोखाघड़ी का FIR दर्ज करवाया गया. फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और मालिक को तो गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories