TOP BANNER
Sponsored

चढ़ाई चढ़ने के दौरान ट्रैक्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक का एक हाथ शरीर से हुआ अलग

तिसरी : प्रखंड के मनसाडीह ओपी अन्तर्गत कुंडी गांव में चढ़ाई चढ़ने के दौरान सोमवार को एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक का एक हाथ शरीर से पूरी तरह कटकर अलग हो गया। चालक अंजनवा गांव का बताया जा रहा है। चालक का इलाज तिसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद उसे बेहतर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 14, 2022 Mar 14 34 Views
Share

तिसरी : प्रखंड के मनसाडीह ओपी अन्तर्गत कुंडी गांव में चढ़ाई चढ़ने के दौरान सोमवार को एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक का एक हाथ शरीर से पूरी तरह कटकर अलग हो गया। चालक अंजनवा गांव का बताया जा रहा है। चालक का इलाज तिसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आशीष राम का ट्रैक्टर छर्री गिट्टी लेकर तिसरी की ओर से कुंडली गांव जा रहा था। तभी कुंडी गांव से पहले एक चढ़ाई चढ़ने के दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक का एक हाथ कट कर शरीर से अलग हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर चालक को भेज दिया गया। चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories