TOP BANNER
Sponsored

सर्वमंगल कूट फैक्ट्री में धंसा अर्धनिर्मित दीवार, 3 मजदूरों की दबकर मौत, एक घायल

गिरिडीह : औद्योगिक इलाके के मंझलाडीह स्थित सर्वमंगल कूट फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई. मृतक मजदूर की पहचान मो. नजरूल और मो. शाहबुद्दीन, और रेखा हांसदा के रूप में की गई है. वहीं हादसे में कई के घायल होने की भी सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 14, 2022 Mar 14 52 Views
Share

गिरिडीह : औद्योगिक इलाके के मंझलाडीह स्थित सर्वमंगल कूट फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई. मृतक मजदूर की पहचान मो. नजरूल और मो. शाहबुद्दीन, और रेखा हांसदा के रूप में की गई है. वहीं हादसे में कई के घायल होने की भी सूचना है.

मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के अंदर चहारदीवारी और नाली निर्माण कार्य चल रहा था. वहीं जेसीबी से खाली जगह में मिट्टी भरने का काम चल रहा था. इसी दौरान अर्धनिर्मित दीवार धंस गया. जिसमें मो. नजरूल, मो. शाहबुद्दीन और रेखा हांसदा की मौत हो गयी, जबकि बबीता हांसदा व अन्य घायल हैं. घटना के बाद तत्काल सभी को शहर के नवजीवन नर्सिंग होम लाया गया.

 

 

घटना की सूचना पर डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय राम सदलबल मौके पर पहुंचे और पुरे मामले की जानकारी ली. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं सूचना पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, शहनवाज अंसारी, कांग्रेस नेता सतीश केडिया फैक्ट्री पहुंचे. ख़बर लिखे जाने तक मृतक के आश्रितों को मुआवजा को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता चल रही थी.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories