AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 4 प्रखंडों में दूसरे चरण का मतदान कल, भेजे गए मतदान कर्मी

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को गिरिडीह जिले के चार प्रखंडों में मतदान होना है। जिसमें गावां, तिसरी, देवरी और बेंगबाद प्रखंड शामिल है। मतदान को लेकर जहां मंगलवार को अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया। वहीं बुधवार को अन्य बूथों पर होने वाले मतदान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को गिरिडीह जिले के चार प्रखंडों में मतदान होना है। जिसमें गावां, तिसरी, देवरी और बेंगबाद प्रखंड शामिल है। मतदान को लेकर जहां मंगलवार को अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया। वहीं बुधवार को अन्य बूथों पर होने वाले मतदान के लिए कर्मियों को रवाना किया गया। चार प्रखंडों में होने वाले मतदान को लेकर गिरिडीह कॉलेज में बने क्लस्टर के कोषांगो से मतदान कर्मियों को रवाना किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में सुबह से ही मतदान कर्मियों का जुटना शुरू हो गया था। मौके पर सभी बैलेट पेपर और मत पेटी को लेकर चुनाव प्रक्रिया के लिए बूथ की ओर कूच कर गए।

गौरतलब है कि एक तरफ जहां पहले चरण में हुए मतदान को लेकर कृषि बाजार समिति में मतगणना का कार्य चल रहा है। वहीं दूसरी ओर कल दूसरे चरण का मतदान भी है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों के पेशानी पर बल पड़ा हुआ है। दूसरे चरण में जिन 4 प्रखण्डों में मतदान होना है। उनमें से 3 प्रखंड नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जिसके कारण शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हो इसको लेकर पुलीस प्रशासन चौकस है। खासकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories