AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फिटकोरिया से तीन लोग मक्का मदीना के लिए हुए रवाना, करेंगे उमरा

बेंगाबाद : फिटकोरिया से तीन लोग सोमवार को उमरा के लिए रवाना हुए। फिटकोरिया निवासी स्व हुसैन अंसारी की पत्नी रजिया बीबी, लुकमान अंसारी एवं लुकमान अंसारी की पत्नी जैबुन बीबी मक्का मदीना जाकर उमरा करेंगे। तीनो हज यात्रियों को अक़ीदतमन्दों ने पूरी श्रद्धा भाव से उमरा की यात्रा के लिए रवाना किया। इसके पूर्व


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेंगाबाद : फिटकोरिया से तीन लोग सोमवार को उमरा के लिए रवाना हुए। फिटकोरिया निवासी स्व हुसैन अंसारी की पत्नी रजिया बीबी, लुकमान अंसारी एवं लुकमान अंसारी की पत्नी जैबुन बीबी मक्का मदीना जाकर उमरा करेंगे। तीनो हज यात्रियों को अक़ीदतमन्दों ने पूरी श्रद्धा भाव से उमरा की यात्रा के लिए रवाना किया। इसके पूर्व संध्या फिटकोरिया पंचायत में एक शानदार जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें कई उलेमाओं ने मक्का मदीना और हज की फ़ज़ीलत बयान की। वहीं शायरों ने पैगम्बर हजरत मुहम्मद और हज से जुड़ी नातें सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बताया गया कि इस्लाम धर्म मे हज और उमरा करने का बहुत ही खास महत्व है। लोगों ने उमरा पर जाने वाले यात्रियों उस पाक बारगाह में देश मे अमन चैन और खुशहाली की दुआएं करने की दरख्वास्त की।

मौके पर फिटकोरिया पंचायत की मुखिया तरन्नुम प्रवीण, पूर्व पंसस जसीमा खातून, वार्ड सदस्य निखत यासमीन, जलसहिया सेहरा खातून, शबनम खातून, मुखिया प्रतिनिधि शाहनवाज अंसारी, हसनैन आलम, मुमताज अंसारी, मौसम प्रेम, मंजर अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, जैनुल अंसारी, रफीक अंसारी, निशार अंसारी, महताब अंसारी समेत अन्य लोगों ने यात्रियों को विदा किया।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories