AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चापानल पर भोजन फेंकने को ले मारपीट, किशोर समेत तीन जख्मी

गावां : गावां थाना क्षेत्र के धरवे नावाडीह में रविवार को बना हुआ भोजन चापानल पर फेंकने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक किशोर समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों भाइयों ने गावां थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रथम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के धरवे नावाडीह में रविवार को बना हुआ भोजन चापानल पर फेंकने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक किशोर समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों भाइयों ने गावां थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रथम पक्ष के मुंशी यादव पिता बिष्णु यादव का कहना है कि वे सुबह जंगल से टहलकर घर लौटने के बाद उनके छोटे भाई घर के पास स्थित चापानल पर भोजन फेंकने के बारे में पूछने लगा। इसपर मैं चापानल पर भोजन नहीं फेंकने की बात कही।

इसी बीच घर से बाहर निकलकर बड़े भाई बलदेव यादव बोलने लगा कि तुम्हीं भोजन चापानल पर फेंका है, तुम हमेशा छोटी मोटी चीजों को लेकर जानबूझकर खोंच करता रहता है। इसके बाद मेरी भाभी आई और मेरे साथ गाली गलौज करने लगी। जब मैं उन्हें समझाने गया तो मेरे साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने लगी। जब मुझे बचाने मेरे बेटा उपेंद्र आया तो उन्हें भी उनलोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के सुना देवी पति बालदेव यादव का कहना है कि उनके देवर घर के पास स्थित चापानल पर बचा हुआ भोजन फेंकने को लेकर गाली गलौज करने लगा। बाद में जब हमलोग परिवार के कुछ सदस्य चापानल तरफ गए तो उनके पुत्र और मेरा देवर कुल्हाड़ी एवं लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। जब मैं उन्हें बचाने गई तो मेरे दाहिने हाथ का अंगुली तोड़ दिया। इधर, थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories