TOP BANNER
Sponsored

न्यूड वीडियो कॉल के जाल में फंसा कर ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरिडीह : साइबर अपराधियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस कर सलाखों के पीछे भेज रही है। एक बार फिर पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि बेंगाबाद थाना इलाके में कुछ साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 26, 2024 Jul 26 55 Views
Share

गिरिडीह : साइबर अपराधियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस कर सलाखों के पीछे भेज रही है। एक बार फिर पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि बेंगाबाद थाना इलाके में कुछ साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना पर एसपी श्री शर्मा ने साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 साइबर अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने बेंगाबाद थाना इलाके के सोनबाद का शंकर तुरी, मुफ्फसिल थाना इलाके के उदनाबाद का राहुल कुमार राणा, सरिया थाना इलाके के खैराबाद का विवेक मंडल शामिल है।

पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ कांड संख्या 31/2024 दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। वहीं इन सभी के पास से पुलिस ने 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड को बरामद किया है। अपने स्वीकारोक्ति बयान में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि न्यूड वीडियो कॉलिंग, लड़की उपलब्ध करवाने के नाम पर झांसा देकर और साइबर अपराधियों को बैंक खाता मुहैया करवाकर ये लोग ठगी करते थे।

छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम, रामप्रवेश यादव, सहायक अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, आरक्षी दामोदर प्रसाद मेहता शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories