AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चौकीदार, पंसस समेत 6 घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ़

गावां : थाना क्षेत्र में एक ही रात में गदर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार यादव समेत छः घरों से चोरों ने लाखों की नगदी एवं जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि गावां थाना अंतर्गत खरसान पंचायत के ग्राम हरिहरपुर में सहन यादव एवं अर्जुन यादव के घर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : थाना क्षेत्र में एक ही रात में गदर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार यादव समेत छः घरों से चोरों ने लाखों की नगदी एवं जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि गावां थाना अंतर्गत खरसान पंचायत के ग्राम हरिहरपुर में सहन यादव एवं अर्जुन यादव के घर में बीते रात को सीढ़ी की मदद से चोर उसके मकान पर चढ गए और नीचे उतरकर कमरें का ताला तोड़कर बक्से से नगदी एक लाख नगद समेत महंगे कपड़े व लाखों के जेवरात चोरी कर ली। वहीं गदर पंचायत के ग्राम कहुवाई में पंचायत समिति सदस्य अभिमन्यु यादव एवं गावां थाना के चौकीदार रुपनारायण यादव समेत दो घरों में भी चोरों ने लाखों की चोरी कर ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव पीड़ितों से मिलने पहुंचे एवं  घटनास्थल पर पहुंची गावां पुलिस को जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने को कहा।

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि बीती रात खरसान पंचायत एवं गदर पंचायत में चोरो द्वारा छः घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर लोगों को दहशत में डाल दिया है। इसके पहले भी चेरवा, पडरिया में चोरी हुई है। लगातार क्षेत्र में बढ़ती चोरी और अपराध के कारण आम जनता बहुत ही दहशत में है। भाकपा माले इस घटना की कड़ी निंदा करती है और अपराधियों के खिलाफ भाकपा माले जनता को गोलबंद करेगी। यदि एक सप्ताह के अंदर पुलिस मामले का उद्भेदन नहीं करती है तो भाकपा माले सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगी। कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो थाना के सामने भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, मो मुस्लिम अंसारी, संजय दास, सुधीर भुइयां, मालती देवी, अजय यादव, सहन यादव, अर्जुन यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories