TOP BANNER
Sponsored

खतियानी जोहर में जुटी लोगों की भीड़, सीएम ने गिनाई उपलब्धियां

केंद्र सरकार पर साधा निशाना गिरिडीह : खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम के तहत शहर के झंडा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग जुटे और सीएम व अन्य का संबोधन सुना. कार्यक्रम में सीएम के अलावे श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 18, 2023 Jan 18 57 Views
Share

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गिरिडीह : खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम के तहत शहर के झंडा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग जुटे और सीएम व अन्य का संबोधन सुना. कार्यक्रम में सीएम के अलावे श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडे विधायक सरफराज अहमद, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, प्रो जयप्रकाश वर्मा समेत पुरा झामुमो कुनबा मौजूद था. वहीं कार्यक्रम में जिले के विभिन्न इलाकों से काफी संख्या में पार्टी से जुड़े नेता, कार्यकर्त्ता व आमजन उपस्थित थे. इस दौरान दूसरे दल से आए कई लोगों ने कार्यक्रम के दरम्यान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जिनका मुख्यमंत्री ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया.

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से कई लोग लाभांवित हुए. इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं, नियुक्तियों, स्थानीय नीति के बारे में भी विस्तार से लोगों को संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली. कहा कि केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है. देश में बेरोजगारी बढती जा रही है. रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं. तीन साल पहले जब वे सत्ता में आएं तो कई बड़ी चुनोतियों का सामना करना पड़ा. कोरोना जैसे महामारी के बावजूद सरकार ने बेहतर काम किया है.

वहीं कार्यक्रम को मंत्री सत्यानंद भोक्ता, गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, प्रो जयप्रकाश वर्मा समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी. कहा कि राज्यवासियों के हित के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है. राज्य की बेहतरी के लिए हर जरुरी कदम उठाएं जा रहे हैं. वहीं बगैर किसी भेदभाव के सभी तबके का विशेष ख्याल रखा जा रहा है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories