TOP BANNER
Sponsored

चोरों ने दुकान और मकान में किया हाथ साफ,नकदी समेत में दो लाख का जेवरात ले गये

गिरिडीह : चोरों का उत्पात शहर सहित मुफ्फसिल के क्षेत्रों में बेखौफ जारी है।गुरुवार की रात मुफ्फसिल थाना इलाके के झरियागादी रेल लाइन के समीप घर और दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर करीब दो लाख के जेवर समेत 10 हज़ार नगद की चोरी कर लिया।दुकान से जहां आठ हजार नगद की चोरी हुई है।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 28, 2021 May 28 47 Views
Share

गिरिडीह : चोरों का उत्पात शहर सहित मुफ्फसिल के क्षेत्रों में बेखौफ जारी है।गुरुवार की रात मुफ्फसिल थाना इलाके के झरियागादी रेल लाइन के समीप घर और दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर करीब दो लाख के जेवर समेत 10 हज़ार नगद की चोरी कर लिया।दुकान से जहां आठ हजार नगद की चोरी हुई है। वहीं दूसरी तरफ घर के दो कमरे में रखे अलमीरा और ट्रंक, बक्से मे कीमती कपडो के साथ दो लाख के जेवर की भी चोरी हो गई। जिसमें मंगलसूत्र, चैन, सोने की अंगुठि और पायल समेत कई जेवर शामिल है। घटना की जानकारी गृहस्वामी उज्वल झा और उनके बेटे पंकज झा ने मुफ्फिसल थाना पुलिस को भी दिया।

लेकिन घटना के काफी देर बाद भी पुलिस अभी तक घटनास्थल नही पहुंची थी। जबकि गृहस्वामी उज्जवल झा ने बताया कि घर में हुए चोरी का आवेदन भी थाना को दिया जा चुका है। घर में चोरी की घटना को छत के दरवाजे को तोड़कर अंजाम दिया गया। भुक्तभोगी गृहस्वामी के अनुशार रेल लाइन के समीप ही उनका घर और दुकान दोनो है।गृहस्वामी उज्ज्वल झा के बेटे पंकज गुरुवार की शाम दुकान और घर बन्द कर शहर के कर्बला रोड स्थित अपने दूसरे घर सोने चला गया। पूरा परिवार ही इसी घर में सोया हुआ था। जबकि दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह पंकज दुकान खोलने जब अपने नए घर पहुंचा।तो देखा कि दो कमरे का सारा सामना बिखरा पड़ा है। इसके बाद पंकज ने घटना की जानकारी अपने पिता को दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories