TOP BANNER
Sponsored

बेंगाबाद में चोरों का बढ़ा मनोबल, एक दिन में दो बाइक की चोरी

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरों का आतंक जारी है. इलाके में लगातार चोरी घटनाएं बढ़ रही है. बुधवार को थाना क्षेत्र के दो जगहों ने चोरों ने बाइक गायब कर दिया. चोरी को लेकर दोनों वाहन मालिकों ने बेंगाबाद थाने में आवेदन कर बाइक ढूंढने की गुहार लगाई है. पहली घटना बेंगाबाद मुख्य

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 3, 2021 Mar 3 38 Views
Share

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरों का आतंक जारी है. इलाके में लगातार चोरी घटनाएं बढ़ रही है. बुधवार को थाना क्षेत्र के दो जगहों ने चोरों ने बाइक गायब कर दिया. चोरी को लेकर दोनों वाहन मालिकों ने बेंगाबाद थाने में आवेदन कर बाइक ढूंढने की गुहार लगाई है.

पहली घटना बेंगाबाद मुख्य बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समीप की है. जहां चोरों ने पारा शिक्षक अशोक यादव की स्प्लेंडर बाइक (वाहन संख्या जेएच 11 S 7573) को टपा लिया. इस बाबत भुक्तभोगी अशोक यादव ने बताया कि वह बेंगाबाद बाजार कुछ काम से आया था और बैंक के बाहर वाहन खड़ा कर अंदर गया. थोड़ी देर बाद जब बाहर आए तो देखा कि उनकी बाइक वहां पर गायब है.

वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के सोनबाद पंचायत के बलीडीह की है. जहां स्थानीय निवासी डीलर सहदेव मुर्मू की ग्लैमर बाइक भी चोरों ने उनके घर के बाहर से गायब कर दिया. इस बाबत सहदेव मुर्मू ने बताया कि बाजार से आकर वो बाइक को घर के बाहर खड़ा कर गये थे. वापस लौटे तो बाइक नहीं थी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories