TOP BANNER
Sponsored

गौकशी करने की थी योजना, बजरंग दल के युवाओं ने खदेड़ा, जांच कर रही है पुलिस

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत के जमुआ गांव में गौकशी करने की योजना को बजरंग दल की सक्रियता से विफल कर दिया गया है. वहीं मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच मवेशी को कब्जे में ले लिया. वहीं अब आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना गुरूवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 19, 2022 Aug 19 42 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत के जमुआ गांव में गौकशी करने की योजना को बजरंग दल की सक्रियता से विफल कर दिया गया है. वहीं मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच मवेशी को कब्जे में ले लिया. वहीं अब आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना गुरूवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 10 बजे की है.

मिली जानकारी के अनुसार गौकशी करने की योजना की भनक लगने पर जमुआ व जमडार गांव के बजरंगदल के कार्यकर्त्ता सक्रिय हुए और दर्जनों की संख्या में बजरंगदल की टोली जंगल की ओर पहुंच गयी. वहीं लोगों की भीड़ आते देख गौकशी कर रहे लोग मौके पर ही गौवंश को छोड़ कर मौके से फरार हो गए. इसके बाद कार्यकर्त्ताओं ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए गावां थानेदार पिंटू कुमार दल बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे और मवेशी को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है.

इधर घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. शुक्रवार को काफी संख्या में लोग थाना पहुंचे और पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. इधर इस संबंध में पूछे जाने पर गावां थानेदार पिंटू कुमार ने कहा कि रात लगभग साढ़े दस बजे मामले की सूचना मिली थी. पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories