AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उचक्कों की करामत, विधवा गूंगी महिला के घर से 20 हजार रुपया टपाया

गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के पुराना बाजार दुर्गा मंदिर के समीप स्थित एक घर से बुधवार को एक बेबस लाचार विधवा महिला की विधवा पेंशन एवं अन्य जमा पूंजी लेकर उचक्के भाग खड़े हुए. भुक्तभोगी मसोमात गेंदा देवी है. जो कि बोल नहीं सकती. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मसोमात गेंदा पानी लाने गयी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के पुराना बाजार दुर्गा मंदिर के समीप स्थित एक घर से बुधवार को एक बेबस लाचार विधवा महिला की विधवा पेंशन एवं अन्य जमा पूंजी लेकर उचक्के भाग खड़े हुए. भुक्तभोगी मसोमात गेंदा देवी है. जो कि बोल नहीं सकती.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मसोमात गेंदा पानी लाने गयी थी. इस दौरान पहले से घात लगाये उच्चकों ने घर की सिकड़ी खोलकर 20 हजार रूपये टपा लिए. उचक्के किस ओर भागे हैं इसको लेकर वह इशारा कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि विधवा मोसेमात गेंदा देवी के घर के आस पास जुआरियों का अड्डा है और यह उन्हीं लोगों का किया धरा है.

इधर घटना की सूचना पर गांडेय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना का मुआयना किया. इस दौरान गांडेय थाने की पुलिस बल ने जुआरियों को खदेड़ा. गांडेय थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर चोरी की घटना से भुक्तभोगी महिला का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से अविलंब घटना के उद्भेदन करने की मांग की है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories