TOP BANNER
Sponsored

ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर कट गया युवक का पैर, गंभीर हाल में किया गया रेफर

धनवार : रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसलकर पटरी पर गिरने से गोदोडीह के सलामत मियां के 15 वर्षीय पुत्र मेराजुल अंसारी का एक पैर कट गया। सूचना पर स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर जुटे और घायल युवक को रेफरल अस्पताल धनवार पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 1, 2022 Jul 1 23 Views
Share

धनवार : रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसलकर पटरी पर गिरने से गोदोडीह के सलामत मियां के 15 वर्षीय पुत्र मेराजुल अंसारी का एक पैर कट गया। सूचना पर स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर जुटे और घायल युवक को रेफरल अस्पताल धनवार पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को अंयत्र रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मेराजुल मोटरसाइकिल का पार्ट्स लाने तिलैया गया था। वापस लौटने के क्रम में धनवार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के पहिये के नीचे चला गया।

इस बाबत स्थानीय मुखिया शंकर पासवान ने बताया कि युवक निहायत गरीब परिवार से है। मोटरसाइकिल गैराज में काम कर मेराजुल गुजर बसर कर रहा था। घटना से उसके परिवार वालों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से घायल युवक को सहायता राशि दिलाने की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories