TOP BANNER
Sponsored

कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन द्वारा सुदूरवर्ती गांवों में शिक्षा की अलख जगाने का काम सराहनीय है : प्रमुख

गावां : गावां प्रखंड के जमडार पंचायत स्थित हाई स्कूल जमडार में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बाल मित्र ग्राम के बच्चों के बीच 18 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित, गावां प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि डिजिटल के इस दौर में यह फोन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 27, 2021 Jul 27 34 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के जमडार पंचायत स्थित हाई स्कूल जमडार में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बाल मित्र ग्राम के बच्चों के बीच 18 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित, गावां प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि डिजिटल के इस दौर में यह फोन बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई अब शुरू कर दें। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि गावां प्रखंड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो भी कार्य किया जा रहा है ,वह सराहनीय है।

विद्यालय के शिक्षक रोस्टर बनाकर स्मार्ट फोन के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई सुनिश्चित करें। गावां प्रखंड में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा कुल 225 मोबाईल वितरण किया जाना है।
बता दें मोबाइल की निगरानी एवं सदुपयोग सही तरीके से हो इसके लिए स्कूल प्रबंधन समिति शिक्षक एवं बाल पंचायत के बच्चों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डायना अवार्ड विजेता सह राष्ट्रीय बाल महापंचायत की उपाध्यक्ष चंपा कुमारी ने कहा कि लॉक डाउन के चलते लंबे समय से विद्यालय बन्द हैं। और गरीब परिवार के बच्चों के लिए स्मार्ट फोन खरीद पाना मुश्किल है। जिस कारण बच्चे अपनी पढाई जारी नही रख पा रहे हैं l इससे अभ्रख क्षेत्र के गांवो में बाल विवाह व बाल श्रम की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उक्त समस्या को रोकने एवं बच्चों की पढाई को जारी रखने के प्रयास के तहत संगठन द्वारा प्रत्येक बाल मित्र ग्राम में स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चे ऑनलाइल पढ़ाई कर सकें।
आज बाल मित्र ग्राम तारापुर, तराई, लौरिया,कारीपहरी,अमझर ,जमडार ,डढो ,ककमारी और चेरवा के बच्चों के बीच 25 स्मार्ट फोन मुहैया करवाया गया। गावां प्रखंड अंतर्गत अभी तक कुल 59 स्मार्ट फ़ोन का वितरण किया जा चुका है।
कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन मो.आरिफ अंसारी द्वारा किया गया।
आज के कार्यक्रम में बीईईओ प्रभाकर कुमार,प्रमुख ललिता देवी, संतोष मराण्डी,
अभय कुमार चतुर्वेदी, सुदर्शन कुमार, मो.महफ़ूज अंसारी, देवेंद्र सिंह,सुबोध कुमार, आलोक कुमार,मो. मिकाइल,अर्जुन पंडित,सुरेन्द्र हेम्ब्रम,सुखदेव मराण्डी, चम्पा कुमारी, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता उदय राय,मो.आरिफ अंसारी, सुरेन्द्र सिंह,विरेंद्र यादव,शिवशक्ति कुमार,कृष्णा पासवान,विककू कुमार,अमित कुमार,पंकज कुमार ,सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories