TOP BANNER
Sponsored

उसरी नदी पर बने पुराना पुल पर आवागमन पूरी तरह से किया गया अवरुद्ध

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित उसरी नदी पर बने पुराना पुल पर आवागमन को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है. शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा मौके पर आने वाले राहगीरों को न सिर्फ रोका जा रहा था. बल्कि किनारे पर दिवार भी दे दिया गया है. ताकि पुराना पुल पर कोई आवागमन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 3, 2022 Sep 3 54 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित उसरी नदी पर बने पुराना पुल पर आवागमन को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है. शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा मौके पर आने वाले राहगीरों को न सिर्फ रोका जा रहा था. बल्कि किनारे पर दिवार भी दे दिया गया है. ताकि पुराना पुल पर कोई आवागमन न हो सके.

 

बताया गया कि पुल की स्थिती काफी जर्जर हो गयी है. ऐसे में कोई बड़ा हादसा न हो इसके लिए पुल पर आवागमन रोका जा रहा है. मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी प्रेम रंजन उरांव ने कहा कि लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस पुल का इस्तेमाल न करें. आने जाने के लिए लोग नया पुल और अरगाघाट पुल का इस्तेमाल करें.

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी पुल पर आवागमन बंद कराया गया था , लेकिन इसके बावजूद लोग पुल से आने जाने से गुरेज नहीं कर रहे थे. बता दें कि पुराना पुल से सीधे लोग सदर प्रखंड समेत अन्य स्थानों के लिए निकल जाते थे. लेकिन पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद से यह मार्ग चार पहिया और बड़ी वाहनों के लिए बंद हो गया था. फिर भी लोग बाइक के जरिए इस पुल से आना जाना करते थे.

MIDDLE
Sponsored

वहीं महकमा इस ओर मौन मुद्दा में है. पुल निर्माण को लेकर टेंडर तो कई बार निकला लेकिन पुल कब बनेगा इस पर कहीं से कोई सकारात्मक पहल अबतक नहीं दिख रही है. लोग काफी समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories