TOP BANNER
Sponsored

ड्यूटी के दौरान विधुत आघात की चपेट में आकर एक हाथ गंवा चुके अनुबंधकर्मी का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी, पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने ली सुध

न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की दी चेतावनी गिरिडीह : पॉवर सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान विधुत आघात की चपेट में आकर अपना एक हाथ गंवा चुके अनुबंधकर्मी विपुल सिंह द्वारा विभाग के विरुद्ध पावर सब डिवीज़न ऑफिस के समक्ष दिया गया धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मामले की जानकारी मिलने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 11, 2024 Jun 11 53 Views
Share

न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की दी चेतावनी

गिरिडीह : पॉवर सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान विधुत आघात की चपेट में आकर अपना एक हाथ गंवा चुके अनुबंधकर्मी विपुल सिंह द्वारा विभाग के विरुद्ध पावर सब डिवीज़न ऑफिस के समक्ष दिया गया धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मामले की जानकारी मिलने पर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विपुल सिंह व उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभाग के एसडीओ से फोन पर वार्ता की साथ ही झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कार्य से हटाए गए विपुल को पुनः कार्य पर रखने की मांग की।

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि विपुल सिंह विधुत आघात के शिकार होने के बाद दिव्यांग होने के बावजूद भी अपना काम कर रहे थे, लेकिन इनका वेतन भी नहीं दिया गया और बिजली विभाग के संवेदक द्वारा इन्हे काम से हटा भी दिया गया है जो चिंता का विषय है। कहा कि अविलंब इन्हे पुनः काम पर बहाल किया जाए और इनका जो बकाया पैसा है इनको दिया जाए यदि इनके साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले पर एसडीओ से बात किया गया तो एसडीओ ने इन्हें जल्द वापस काम पर रखने का आश्वासन दिया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories