TOP BANNER
Sponsored

समस्या का समाधान अब आखिरी पड़ाव पर , एसडीएम

गिरिडीह : गावां प्रखण्ड अंतर्गत पिहरा पूर्वी में माल्डा पिहरा मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चल रहे जल जमाव की समस्या ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों के अथक प्रयास के बाद अब समाधान के काफी करीब पहुंच गया है। बता दें कि मंगलवार को इस समस्या के निराकरण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 19, 2021 May 19 47 Views
Share

गिरिडीह : गावां प्रखण्ड अंतर्गत पिहरा पूर्वी में माल्डा पिहरा मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चल रहे जल जमाव की समस्या ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों के अथक प्रयास के बाद अब समाधान के काफी करीब पहुंच गया है।
बता दें कि मंगलवार को इस समस्या के निराकरण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी गावां एवं इस्पेक्टर समेत दर्जनों पदाधिकारी पिहरा पहुंचे और स्थिति की जायजा लेते हुए ग्रामीणों एवं प्रबुद्धजनों के साथ बैठ कर हल निकालने का प्रयास किया, लेकिन हीरा साव जिसने पानी जाने के रास्ते को अवरुद्ध कर रखा है, मानने से इनकार कर गया। एसडीओ समेत सभी पदधिकारियो ने समझाने का काफी प्रयास किये लेकिन वो किसी भी हाल में नही माने। अंततः ये कहते हुए सभी पदधिकारी चले गए की अब जो भी न्यायसंगत कार्य होगा कानूनी तौर पर किया जाएगा और जितना जल्द हो सके समाधान निकाल दिया जाएगा।

*क्या कहते है एसडीएम* अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ धीरेंद्र कुमार सिंह से कहा कि स्थिति को देखते हुए सभी सम्भावनाओ को देख लिया है। यह एक गंभीर समस्या है इसलिए इसका हल अतिआवश्यक है। अब थोड़ा वक्त लग सकता है परंतु जो भी यथोचित कार्यवाई होगा किया जाएगा।
मौके पर ग्राम प्रधान मो० सबदर अली, जीप सदस्य इमरान अंसारी, आनंदी यादव, सौदागर साव, अलीम अंसारी, नागेश्वर साव, मो० अय्यूब, राजकुमार सिंह, मो मोफिज समेत दर्जनों बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories