AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लोकसभा आम चुनाव में मीडिया कर्मियों की भूमिका अहम : विशालदीप खलखो, वरीय पदाधिकारी मीडिया कोषांग

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक गिरिडीह : लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर हरेक स्तर पर प्रशासनिक तैयारी की जा रही है. लगातार अलग-अलग स्तर पर बैठक कर लोकसभा चुनाव शांति व निष्पक्षपूर्ण माहौल में हो इसको लेकर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक

गिरिडीह : लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर हरेक स्तर पर प्रशासनिक तैयारी की जा रही है. लगातार अलग-अलग स्तर पर बैठक कर लोकसभा चुनाव शांति व निष्पक्षपूर्ण माहौल में हो इसको लेकर व्यापक इंतेजाम किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को सूचना भवन कार्यालय में मीडिया कोषांग के वरीय पदाधिकारी विशालदीप खलखो की अध्यक्षता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग अंजना भारती, प्रभारी पदाधिकारी-सह-सहायक निदेशक, कौशिक अप्पू, सहयोगी पदाधिकारी, अशोक हांसदा, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर आशुतोष कुमार तिवारी समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे. बैठक में वरीय पदाधिकारी मीडिया कोषांग विशालदीप खलखों ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक को सहयोग करने की बात कही. साथ ही सभी से चुनाव में सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किया गया. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में लोगों को मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है. कहा कि मतदान सबका अधिकार है हम सबको बढ़ चकर हिस्सा लेना चाहिए. बैठक के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि को पोस्टल बैलेट से मतदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि को पोस्टल बैलेट से अवगत कराया गया.

मौके पर नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग अंजना भारती ने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में आप सभी की भूमिका अहम है. इस चुनाव के पर्व में आप सभी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. इसके अलावा उन्होंने यदि कोई भी व्यक्ति अथवा प्रिटिंग प्रेस चुनाव से संबंधित कोई भी बैनर, पोस्टर, हैंडबिल आदि का प्रकाशन करते हैं, उक्त प्रकाशित सामग्री में उक्त प्रिंटर व पब्लिशर का नाम व पता जरूर अंकित करें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories