AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरकार के वर्षगांठ पर गिरिडीह में भी होगा कार्यक्रम, उपायुक्त ने लिया जायजा

गिरिडीह : झारखंड सरकार के प्रथम वर्षगांठ को लेकर विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई तथा सभी आवश्यक तैयारियों को शीघ्र पूर्ण


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झारखंड सरकार के प्रथम वर्षगांठ को लेकर विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई तथा सभी आवश्यक तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया।

 

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में सरकार गठन के प्रथम वर्षगांठ मंगलवार,29 दिसंबर के अवसर पर आयोजित होने वाला जिला स्तरीय “विकास मेला-सह-परिसंपत्ति वितरण” कार्यक्रम गिरिडीह स्थित गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में क्षेत्र के सांसद, विधायक गण की गौरवमयी उपस्थिति में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 1,000 लाभुकों एवं अतिथियों के साथ आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 12:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक रांची में निर्धारित है, जिसका लाइव प्रसारण जिला स्तर पर आयोजित होने वाले “विकास मेला-सह-परिसंपत्ति वितरण” कार्यक्रम में किया जाएगा। तदुपरांत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जाएगा।बैठक के बाद उपायुक्त ने आयोजन स्थल में हो रहे तैयारियों का जायजा भी लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

उपायुक्त के निरीक्षण क्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1&2, डीपीएम, JSLPS व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories