TOP BANNER
Sponsored

कमरे में झूल नाबालिग ने दी जान, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा सदर अस्पताल

धनवार : थाना क्षेत्र के जटहा निवासी सुबास राणा की 15 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी का शव सोमवार को एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया । अब यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसकी हत्या हुई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं मृतका के परिजन भी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 4, 2022 Jul 4 44 Views
Share

धनवार : थाना क्षेत्र के जटहा निवासी सुबास राणा की 15 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी का शव सोमवार को एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया । अब यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसकी हत्या हुई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं मृतका के परिजन भी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर धनवार थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के स्वजन के अनुसार पूजा पढ़ना नहीं चाहती थी। जबकि लोग उसे पढ़ना चाहते थे। भाई ने पढ़ने के लिए दबाब बनाया तो रात में फांसी लगा पूजा ने जान दे दी।

इधर नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर ऑफ़ द रिकॉर्ड ग्रामीणों ने बताया कि पूजा गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दो दिन पूर्व युवक का कहीं और शादी तय हो गया। जिससे आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि किशोरी के परिवार वाले भी उसके खिलाफ थे। थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। खबर लिखे जानें तक किसी तरह का कोई आवेदन मृतका के घर वालों ने नहीं दिया है।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories