TOP BANNER
Sponsored

बरनवाल समाज का हुआ मिलन समारोह, महिला समिति का भी किया गया गठन

सरिया : बरनवाल समाज का मिलन समारोह सह महिला समिति का गठन रविवार को सरिया के ठाकुरबाड़ी टोला में कार्यक्रम आयोजित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष संजय मोदी व संचालन तारकेश्वर मोदी ने किया। जबकि कार्यक्रम में बतौर अतिथि महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष पूनम बरनवाल, अभिरुचि बरनवाल व प्रदेश मंत्री

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 28, 2021 Feb 28 25 Views
Share

सरिया : बरनवाल समाज का मिलन समारोह सह महिला समिति का गठन रविवार को सरिया के ठाकुरबाड़ी टोला में कार्यक्रम आयोजित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष संजय मोदी व संचालन तारकेश्वर मोदी ने किया। जबकि कार्यक्रम में बतौर अतिथि महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष पूनम बरनवाल, अभिरुचि बरनवाल व प्रदेश मंत्री परमेश्वर मोदी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अहिवरन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी । इसके बाद आतिथियों के लिए सानू राज व अनुराधा मोदी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान इंटरमीडिएट साईंस में टॉपर रहे अमित कुमार व गणित ओलाम्पियड के उपविजेता आदित्य मोदी को सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य आतिथि पूनम बरनवाल ने कहा कि समाज की एकजुटता के लिए महिलाओं को आगे आना होगा । महिलाएं आगे आएगी तभी समाज का पूर्ण विकास संभव है ।

MIDDLE
Sponsored

वहीं महिला समिति का गठन करते हुए कंचन देवी व सुषमा देवी को संरक्षक, कंचन देवी को अध्यक्ष, पुर्णिमा बरनवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, नीतू मोदी व बबली बरनवाल को महामंत्री, सुमन बरनवाल व शीनू बरनवाल को कोषाध्यक्ष, सुनीता बरनवाल, किरन बरनवाल को उपाध्यक्ष, सुनीता देवी व रेखा प्रसाद को संगठन मंत्री, बबीता बरनवाल को शिक्षा विभाग प्रमुख, प्रीति बरनवाल और सुनीता बरनवाल को संस्कृति एवं संस्कार विभाग में चयन किया गया. इसी तरह कार्यकारिणी में सुधा, मनिता आदि का चयन किया ।

कार्यक्रम का समापन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.पीएल बरनवाल को श्रद्धांजलि देकर की गई। कार्यक्रम में दिनेश मोदी, देवकुमार मोदी,अवधकिशोर मोदी,राजेन्द्र बर्णवाल,मुकेश, सुबोध, पवन मोदी,उमाशंकर, गौरीशंकर,दयानन्द मोदी,अशोक मोदी,दीपक मोदी,महेश मोदी,उदयशंकर भारती,मुकेश,अविनाश मोदी,सोनू मोदी समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories