AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बाइक खड़ी कर मॉल में खरीदारी कर रहा था शख्स, वापस लौटा तो गायब मिली बाइक

गिरिडीह : शहरी इलाके में बाइक चोरों का मनोबल इनदिनों काफी बढ़ा हुआ है. चाहें भीड़भाड़ वाली जगह हो या खाली सुनसान चोर बड़े ही आराम से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार की दोपहर से लेकर रात तक शहर में दो बाइक चोरी की घटना सामने आई है. पहली घटना


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहरी इलाके में बाइक चोरों का मनोबल इनदिनों काफी बढ़ा हुआ है. चाहें भीड़भाड़ वाली जगह हो या खाली सुनसान चोर बड़े ही आराम से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार की दोपहर से लेकर रात तक शहर में दो बाइक चोरी की घटना सामने आई है. पहली घटना नगर थाना इलाके के अरगाघाट की है जहां चोरों ने घर के बाहर से बाइक की चोरी कर ली. वहीं दूसरी घटना पचम्बा थाना इलाके के बोड़ो की है जहां चोरों ने हीरो ग्लेमर बाइक जिसका न० JH11AA 5877 की चोरी कर ली. इस बाबत भुक्तभोगी पचम्बा थाना इलाके के सिकदारडीह निवासी मो० कलाम मिर्ज़ा ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

इस बाबत मो० कलाम मिर्ज़ा ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे ईद की खरीदारी करने विशाल मेगा मार्ट गए थे. आधा घंटा बाद समान खरीदारी कर वापस विशाल मेगा मार्ट से निकले तो बाइक गायब मिली. घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लिया. इस दौरान सीसीटीवी फूटेज की भी जांच की गई, लेकिन कैमरा कमजोर क्षमता का था. जिससे फूटेज स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है. लोगों ने आरोप लगाया कि इतने बड़े मॉल में लगा सीसीटीवी कैमरा कोई काम का नहीं है. केवल खानापूर्ति की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories