TOP BANNER
Sponsored

प्रभु नाम सिमरन करते व जयकारे के साथ निकली कलश यात्रा, कईयों ने लिया भाग

गावां : प्रखंड अंतर्गत धरवे में 09 दिवसीय बजरंगबली महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के बीच यात्रा में हर ओर भक्ति का माहौल था। कलश यात्रा में बैंड, बाजे, ढ़ोल नगाड़े, डीजे, ध्वज लिए सैकडों श्रद्धालु जय श्री राम, हर हर महादेव के जयकारे लगाते

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 3, 2022 May 3 33 Views
Share

गावां : प्रखंड अंतर्गत धरवे में 09 दिवसीय बजरंगबली महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के बीच यात्रा में हर ओर भक्ति का माहौल था। कलश यात्रा में बैंड, बाजे, ढ़ोल नगाड़े, डीजे, ध्वज लिए सैकडों श्रद्धालु जय श्री राम, हर हर महादेव के जयकारे लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। चारों ओर भगवान श्री राम व हर हर महादेव के जयकारे की गूंज सुनाई पड़ी। कलशयात्रा की शुरुआत धरवे, झाबा, परसोनी, पंडरिया,भागलपुर, आरागारो समेत कई गांव होते हुए बंग्लासोत स्थित नदी तट पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। फिर यहां से यात्रा खिरोडीह,बादीडीह, बगदेडीह,नावाडीह, कोसमाय होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां पर विधि विधान के साथ कलश स्थापित कराया गया। लाल बाबा जी महाराज ने कहा कि श्री श्री 108 यज्ञ का संकल्प लिए है l ये हमलोगों के द्वारा 72वां यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है l बतौर आचार्य में सुनील शास्त्री ज़ी, जीतेन्द्र शास्त्री ज़ी व महेंद्र शास्त्री ज़ी (अयोध्या) रामायण का व्यास विश्वनाथ पाठक जी (वाराणसी) राम लीला मण्डली, मिथिला धाम (जनकपुर) कथावाचिका साध्वी धर्म मूर्ति शुक्ला (अयोध्या) कुल पुरोहित मनोज पाण्डेय (माल्डा) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि बतौर सांख मुखिया प्रवीण कुमार,बादीडीह उप मुखिया अशोक यादव, कांग्रेस यादव,विजय यादव,अकलेश यादव, महेंद्र यादव उपस्थित थे। यज्ञ कमिटी में मुख्य रूप से सुखदेव यादव,साधु सिंह,मनोज सिंह, रामकरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, रोहित यादव, द्वारीका सिंह, धर्मेंद्र सिंह, परमेश्वर यादव, भूषण यादव, सिकेंद यादव, पिंटू कुमार, पप्पू कुमार,विनोद टुडू समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories