TOP BANNER
Sponsored

झोलाछाप डॉक्टर ने फिर ली एक महिला की जान, तबियत बिगड़ने पर लगाया इंजेक्शन

गावां : थाना क्षेत्र के सेरूआ में झोलाछाप डॉक्टर ने एक 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान जान ले ली। घटना के बाद स्वजनों ने उसे गावां अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सेरूआ निवासी सुरेश रविदास की पत्नी बुंदिया देवी

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 20, 2022 May 20 50 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के सेरूआ में झोलाछाप डॉक्टर ने एक 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान जान ले ली। घटना के बाद स्वजनों ने उसे गावां अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सेरूआ निवासी सुरेश रविदास की पत्नी बुंदिया देवी का गत दिनों से पेट खराब था। जिसके बाद परिजनों ने बगल के ही एक झोलाछाप डॉक्टर से घर में बुलाकर इलाज करवा रहे थे। शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर 108 एम्बुलेंस के सहयोग से गावां अस्पताल लाया गया जहां डॉ काजिम खान ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण चिकित्सक से उसका इलाज कराया जा रहा था।

इधर मृतक के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि मेरी मां का इलाज एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा घर में इलाज किया जा रहा था। शुक्रवार को एक इंजेक्शन लगाने के बाद मेरी मां की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories