TOP BANNER
Sponsored

तेज रफ्तार का कहर, लापरवाही में चली गई युवक की जान

जमुआ : थाना क्षेत्र के कुसैया में बुधवार को रफ़्तार का कहर टूटा और एक युवक की मौत हो गई. वहीं घटना में 2 युवक घायल भी है. घायल युवक ललन कुमार व डबलू कुमार है. मृतक युवक जमुआ थाना क्षेत्र की बिजोडीह निवासी कारू हाजरा का 15 वर्षीय पुत्र पंचम कुमार था. घटना को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 13, 2022 Apr 13 38 Views
Share

जमुआ : थाना क्षेत्र के कुसैया में बुधवार को रफ़्तार का कहर टूटा और एक युवक की मौत हो गई. वहीं घटना में 2 युवक घायल भी है. घायल युवक ललन कुमार व डबलू कुमार है. मृतक युवक जमुआ थाना क्षेत्र की बिजोडीह निवासी कारू हाजरा का 15 वर्षीय पुत्र पंचम कुमार था. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार होकर 5 युवक जा रहे थे. इसी दौरान कुसैया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई.

घटना में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं दो घायल हो गए. घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को जमुआ रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां घायलों का उपचार हुआ. सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories