TOP BANNER
Sponsored

दिल्ली से भागकर वापस गिरिडीह पहुंची युवती, बताया उसे बेचे जाने की थी तैयारी

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के चैताडीह मस्जिद के पास सोमवार की रात एक युवती को रोता भटकता देख स्थानीय लोगों उससे पूछताछ की और फिर मामले की सूचना पचम्बा थाना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की. इसके बाद युवती को अभिरक्षा में लेकर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 6, 2021 Apr 6 39 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के चैताडीह मस्जिद के पास सोमवार की रात एक युवती को रोता भटकता देख स्थानीय लोगों उससे पूछताछ की और फिर मामले की सूचना पचम्बा थाना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की. इसके बाद युवती को अभिरक्षा में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

मौके पर युवती ने बताया कि वह पीरटांड थाना क्षेत्र के मंझलाडीह की है. बताया कि एक शादी कार्यक्रम के दौरान तिसरी के मोहन मंडल नामक शख्स से उसकी मुलाकात हुई थी. इसके बाद वह उसे काम दिलाने की बात कहकर दिल्ली ले गया और फिर वहां एक जगह उसे कमरे में बंद कर रख दिया. युवती का आरोप है कि वहां उसे एक टाइम खाना दिया जाता था. और लोग उसे बेचने की बात कर रहे थे. युवती की मानें तो और लड़कियां भी थी. जिसमें 2 पहले भाग गई थी. अन्य दो के बारे में उसे जानकारी नहीं है और वह स्वयं भी भागकर यहां पहुंची है. युवती के मानें तो वह ट्रेन से भागकर धनबाद आई और फिर धनबाद से बस पकड़ कर वह यहां तक पहुंची है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories