TOP BANNER
Sponsored

काली पूजा मेले में दुकानदारी कर रहा था परिवार, चोरों ने सेंधमारी घर में किया हाथ साफ

जेवरात नगद समेत हजारों की चोरी तिसरी : काली पूजा के मेले में एक परिवार जहां दुकान लगाकर जीविकोपार्जन के लिए मेहनत में जुटा हुआ था। वहीं कुछ ही देर में चोरों ने घर में सेंधमारी कर जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। मामला तिसरी थाना क्षेत्र के खिजूरी क्रशर मोड़ के समीप का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 26, 2022 Oct 26 49 Views
Share

जेवरात नगद समेत हजारों की चोरी

तिसरी : काली पूजा के मेले में एक परिवार जहां दुकान लगाकर जीविकोपार्जन के लिए मेहनत में जुटा हुआ था। वहीं कुछ ही देर में चोरों ने घर में सेंधमारी कर जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। मामला तिसरी थाना क्षेत्र के खिजूरी क्रशर मोड़ के समीप का है।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रहमदेव गुप्ता और उनकी पत्नी ने काली पूजा के अवसर पर खिजुरी में घर से 300 मीटर की दूरी पर लगने वाले मेले में दुकान लगाया था। रात के समय उनके बच्चे भी घर में ताला लगाकर मेले में लगे अपने दुकान पर ही चले गए थे। जिसके फायदा उठाकर चोर घर के पीछे का दीवार काटकर घर में दाखिल हुए अंदर रखे 24 हजार, महिला ग्रुप का 15 हजार नगद, तीन जोड़ी पायल, सोने की नथुनी और अंगूठी सहित कपड़े भी चुरा ले गए।

बुधवार सवेरे जब लोगों ने दीवार टुटा हुआ देखा तो ब्रहमदेव गुप्ता को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने घर आकर देखा तो सारा सामान गायब पाया। मौके पर घटना की सूचना तिसरी पुलिस को दी गई। सूचना पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर तहकीकात शुरू कर दिया। घटना से परिवार के लोग आहत हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories